सुरक्षाबलों ने सदरा बाग वन इलाके से बरामद किए कई हथियार
Image Credit: Amar Ujala
आतंकियों के हौंसले पस्त नहीं हो रहे हैं। आए दिन वह नई-नई आतंकी घटनाओं को वारदात दे रहे हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर क्षेत्र में सदरा बाग वन इलाके से गांदरबल पुलिस और सीआरपीएफ ने बुधवार सुबह एके-47 के राउंड, दो मैगजीन, 9 एमएम के खुले राउंड और कई अन्य राउंड के साथ कई हथगोले बरामद किए। बता दें इसकी जानकारी श्रीनगर क्षेत्र की सीआरपीएफ द्वारा दी गई है।