म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर दागी गई गोलियां, दो की मौत
Image Credit: Shortpedia
म्यांमार में सुरक्षाबलों ने दो प्रदर्शनकारियों को गोली मारी। विभिन्न हिस्सों में जारी प्रदर्शनों को खत्म करने के लिए फायरिंग की गई। नेपिटाउ में प्रदर्शन कर रहे करीब 1,000 लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। प्रदर्शनकारियों ने भी बचने के लिए आग बुझाने वाले उपकरणों का प्रयोग किया। बता दें बीते 1 फरवरी से ही म्यामांर में लोकतंत्र की बहाली की मांग पर प्रदर्शन किया जा रहा है।