वरिष्ठ नेता जीएस बाली का निधन, एम्स में 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Image Credit: Shortpedia
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद 67 साल की उम्र में बीती रात एम्स दिल्ली में निधन हुआ। उनके बेटे रघुबीर सिंह बाली ने सोशल मीडिया पर कहा, बड़े ही दुखद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता जी और आप सबके प्रिय श्री जी एस बाली जी अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में आखिरी सांस ली।