जम्मू-कश्मीर में बढ़ेंगी विधानसभा की सात सीटें, कुल सीटों की संख्या होगी 90
Image Credit: Shortpedia
आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की मौजूदगी में परिसीमन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद 7 विधानसभा सीटें बढ़ने के साथ कुल सीटें 89 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। 2011 की जनगणना के आधार पर ही परिसीमन होगा। परिसीमन का ड्राफ्ट पहले जनता के बीच जाएगा। जनता के सुझाव शामिल कर फाइनल ड्राफ्ट बनेगा। प्रक्रिया में पीओके के लिए रिक्त 24 सीटों पर गौर नहीं किया जाएगा।