इराक में शिया मौलवी मुक्तदा अल-सद्र 73 सीटों के साथ पहुंचे जीत के करीब
Image Credit: Verdict
इराक में संसदीय चुनाव के नतीजे आने शुरू हुए। चुनाव में प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं। इराक में संसद की 329 सीटों में से सदरिस्टों के पास पूर्व में जहां 54 सीटें थीं वहीं इस बार उनके खाते में 73 सीटें आईं। शिया मौलवी की पार्टी ने सर्वाधिक सीटों पर कब्जा किया है। जबकि पूर्व पीएम नूरी अल-मलिकी की पार्टी दूसरे स्थान पर है।