भाजपा नेता के विवादित बयान पर भड़की शिवसेना
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र में बीजेपी के विधायक प्रसाद लाड द्वारा शिवसेना भवन को गिराने वाले बयान पर शिवसेना आगबबूला है। लाड ने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने संबोधन में कहा था कि जब हम दादर-माहिम आते हैं, तो यहां इतनी बड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की जाती है जैसे हम शिवसेना भवन पर हमला करने जा रहे हों। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बयान के लिए माफी मांगी है।