उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना
Image Credit: Shortpedia
यूपी विधानसभा चुनाव में शिवसेना प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक में शिवसेना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है और बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। दारुलशफा में हुई बैठक में प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि यूपी में सरकार ब्राह्मणों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है।