शिवराज सरकार पर घटिया टेस्टिंग किट के इस्तेमाल का आरोप, कांग्रेस ने कही घोटाले की बात
Image Credit: Newsbyte
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कोरोना वायरस टेस्टिंग के लिए खराब गुणवत्ता वाली टेस्टिंग किट्स इस्तेमाल कर रही है और इन्हें भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से मंजूरी नहीं मिली है। कांग्रेस ने इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है। पार्टी का आरोप है कि ये किट दक्षिण कोरिया से खरीद गई थीं और इनकी खरीद में घोटाला हुआ है।