एक-दूसरे को गले लगाकर शिवराज-कैलाश ने गाया 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे', वीडियो वायरल
Image Credit: Twitter@ANI
हालिया भोपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस दौरान शिवराज सिंह चौहान माइक थामे बीते दौर की सुपरहिट फिल्म 'शोले' का 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे' गीत गाते दिखे। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय उनका हाथ अपने हाथ में थामकर इस गीत को गुनगुनाते दिखे। जब गीत का पहला अंतरा खत्म हुआ तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। वहीं, पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता तालियां बजाने लगे।