उत्तराखंड में बीजेपी को झटका, मंत्री यशपाल आर्य और विधायक बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल
Image Credit: Shortpedia
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को छोड़कर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत मौजूद रहे। यशपाल, धामी सरकार में मंत्री थे। उनके पास छह विभाग थे।