एयरफोर्स बेस में बंदूक लेकर घुसा शूटर, चंद मिनट पहले ही कमला हैरिस ने भरी थी उड़ान
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के बाद अमेरिका के ज्वाइंट बेस एंड्रयू को सील किया गया। बता दें ये बेस वाशिंगटन डीसी के नजदीक है और यहां से अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति ने कुछ समय पहले ही उड़ान भरी। दरअसल, ज्वाइंट एंड्रयू बेस मिलिट्री फेसेलिटी पर एक संदिग्ध को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले की जांच चल रही है।