सिद्धू ने वीडियो जारी कर कहा- मरते दम तक हक और सच की लड़ाई लड़ूंगा
Image Credit: Twitter
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजाेत सिंह सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि, 'मैं अंतिम सांस तक सच्चाई और पंजाब के हितों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। न हाईकमान को गुमराह करूंगा, न होने दूंगा। पंजाब के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लड़ता रहूंगा। ये निजी लड़ाई नहीं है, ये हक और मुद्दे की लड़ाई है। कोई पद मायने रखता नहीं।'