रूसी हमलों में मारियूपोल में अब तक 2,357 मौत, अमेरिका का दावा- रूस ने दागीं 900 से ज्यादा मिसाइलें
Image Credit: PTI
मारियूपोल में आम नागरिकों की मौत के अलग-अलग दावों के बीच आधिकारिक बयान सामने आया है। इसमें कहा गया है कि 14 मार्च तक रूसी हमलों में मारियूपोल में 2357 आम नागरिकों की मौत हो गई। इस बीच अमेरिका ने दावा किया है कि रूस ने अब तक यूक्रेन पर 900 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। यह दावा अमेरिका के रक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से किया गया है।