'जिनकी स्वतंत्रता आंदोलन में नहीं थी कोई भूमिका, वो देश में फैला रहे नफरत, कांग्रेस इनसे भिड़ेगी': सोनिया गांधी
Image Credit: Deccan Herald
'स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी कोई भूमिका नहीं थी, वो आज देश में नफरत का माहौल बना रहे हैं। नफरत और पूर्वाग्रह में बंधी ये विभाजनकारी विचारधाराएं देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने पर कहर बरपा रही हैं। देश के लिए इन विनाशकारी विचारधाराओं से लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है।' ऐसा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम संबोधन में कहा।