सोनिया गांधी ने की 19 विपक्षी दलों के साथ बैठक, कहा- बनानी होगी व्यवस्थित योजना
Image Credit: Newsbyte
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार शाम को 19 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ आभासी बैठक की। इसमें गांधी ने कहा कि विपक्ष को वर्ष 2024 के आम चुनाव के लिए व्यवस्थित योजना बनाने और एकजुट होकर काम करने के लिए सभी प्रकार के दबाव और बाध्यताओं से ऊपर उठना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय विपक्षी दलों की एकजुटता राष्ट्रहित की मांग है और कांग्रेस अपनी ओर से इसमें कोई कमी नहीं रखेगी।