सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष रविवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराई गईं। उन्हें दमे और बुखार की शिकायत थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अस्पताल ने कहा यह एक रूटीन चेकअप है। गौरतलब है कि शनिवार को लोकसभा में आम बजट के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष संसद में अनुपस्थित थीं। अस्पताल में उनके साथ बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची।