CAA-NRC के खिलाफ 2 दिवसीय दौरे पर रायबरेली में सोनिया-प्रियंका
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस ने यूपी में CAA-NRC के विरोध की बड़ी रणनीति बनाई। जिसे अमलीजामा पहनाने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज 2 दिवसीय दौरे पर रायबरेली जाएंगी। अपनी रायबरेली यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलकर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगी। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।