केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें, आज होने वाली है अहम बैठक
Image Credit: Shortpedia
फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों पर बनी मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक बुधवार को होगी। इन अटकलों को हवा तब मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच कई मुलाकातें हुईं। शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन से बाहर होने व लोजपा के रामविलास पासवान की मौत के बाद मंत्रिमंडल में कुछ अहम पद खाली हुए हैं।