वाजपेयी की बदौलत ही 14 साल बाद हुई थी भारत-पाक 2004 क्रिकेट सीरीज
Image Credit: amarujala
पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से जहां पूरा देश शोक में डूबा है। वहीं खेल जगत भी इस महान व्यक्तित्व को याद कर अपनी अपनी यादें साझा कर रहा है। प्रखर वक्ता, उम्दा कवि और पत्रकार के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी एक खेल प्रेमी भी थे। 2004 में उनकी ही पहल के बाद लगभग 14 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया। अब जब वह इस दुनिया में नहीं रहे तो खेल जगत की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।