बरेली में कांग्रेस के मैराथन में भगदड़, कई लड़कियां घायल, कांग्रेस नेता का अजीबोगरीब बयान
Image Credit: Punjab Kesari
बरेली में कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ मची। इस दौरान कई लड़कियों को चोट लगी। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। पूर्व मेयर सुप्रिया एरन ने बेतुका बयान दिया कि जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो यहां क्यों नहीं। उन्होंने भगदड़ के पीछे साजिश की बात कही। घटना को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा।