इस्तीफे की खबरों को सुभाष बराला ने अफवाह करार दिया
Image Credit: Shortpedia
बीजेपी हरियाणा अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबरों के बीच सुभाष बराला मीडिया से मुखातिब हुए। सुभाष बराला ने खबरों को अफवाह करार देते हुए कहा कि उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है, ऐसी खबरें केवल अफवाह हैं। बता दें कि अमित शाह के फटकारने पर सुभाष बराला के इस्तीफे देने की बात सामने आई थी। सुभाष बराला हरियाणा की टोहाना विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।