सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की 12 हाई कोर्ट्स के लिए 68 जजों के नाम की अनुशंसा
Image Credit: Newsbyte
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने एक साथ 12 हाई कोर्ट्स में 68 जजों के नामों की अनुशंसा की है। 25 अगस्त और 1 सितंबर को हुई बैठकों में कॉलेजियम ने कुल 112 नामों पर विचार किया था। सूत्रों के अनुसार, 112 में से 68 नामों को हाई कोर्ट में जज नियुक्त होने के लिए हरी झंडी दिखा दी गई है, जिनमें से 44 बार और 24 न्यायिक सेवा में कार्यरत है।