मंत्री के बेटे से पूछताछ कर रही यूपी पुलिस, सिद्धू की भूख हड़ताल खत्म
Image Credit: Shortpedia
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के बेटे आशीष मिश्रा को यूपी पुलिस ने दोबारा नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया। मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा आज पुलिस के सामने पेश हुए। हिंसा मामले में उनसे पूछताछ जारी है। दूसरी तरफ, नवजोत सिंह सिद्धू की भूख हड़ताल खत्म हुई। बता दें उन्होंने आशीष की गिरफ्तारी के लिए भूख हड़ताल की थी।