सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, एक बीजेपी कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
Image Credit: Shortpedia
नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि समसाबाद में एक बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा गया। कंचन नगर इलाके में एक कार्यकर्ता ने टीएमसी की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या की। अब खबर है कि सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर भी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में मीडिया की कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सुवेंदु की गाड़ी में कोई क्षति नहीं हुई।