यूपी में स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
Image Credit: Shortpedia
यूपी के पूर्व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बीजेपी ने यूपी में अपना निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर उनके नाम का ऐलान हुआ। स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। वो लगातार दूसरी बार यूपी बीजेपी की बागडोर संभालेंगे। स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया था।