अमेरिका ने ताइवान पर नीति बदली तो हिल जाएगा चीन- एवरिल हाइनेस
Image Credit: Bloomberg
अमेरिका की राष्ट्रीय इंटेलीजेंस डायरेक्टर एवरिल हाइनेस ने सीनेट की रक्षा समिति को ताइवान संबंधी नीति का ब्योरा दिया और चीन को चेताया भी। दरअसल, चीन के सैनिक हमले की दशा में अगर अमेरिका ने ताइवान की रक्षा की घोषणा कर दी तो इससे चीन हिल जाएगा। अब तक अमेरिका ने ताइवान को लेकर अस्पष्ट रणनीति अपनाई है, अगर वह सैन्य मदद की स्पष्ट नीति अपनाता है तो यह चीन को परेशान कर सकती है।