अखुंदजादा का ऐलान, शरिया के दायरे में काम करेगी नई सरकार
Image Credit: reuters
अफगानिस्तान में नई सरकार के ऐलान के बाद तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने नई सरकार से शरिया कानून को बनाए रखने को कहा है। अखुंदजादा ने कहा कि नई सरकार जल्द से जल्द काम करना शुरू करेगी। अफगानिस्तान में मंगलवार को तालिबान की अंतरिम सरकार के गठन के बाद संगठन के सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदाजादा ने सभी अफगान नागरिकों को विदेशी शासन से स्वतंत्रता मिलने की बधाई दी।