तालिबान का पंजशीर में दाखिल होने का दावा, विरोधी बलों ने किया खारिज
Image Credit: Newsbyte
पंजशीर प्रांत के विरोधी बलों ने प्रांत में दाखिल होने के तालिबान के दावे को खारिज किया है। शनिवार को बयान जारी करते हुए विरोधी बलों ने कहा कि पंजशीर में अभी तक कोई लड़ाई नहीं हुई है और कोई भी प्रांत में दाखिल नहीं हुआ है। बता दें कि पंजशीर अफगानिस्तान का एकमात्र ऐसा प्रांत है जिस पर तालिबान अभी तक कब्जा नहीं कर पाया है और यहां विरोधी बल लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं।