तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट के पास से भारतीयों को किडनैप करने की रिपोर्ट का खंडन किया
Image Credit: ANI
काबुल एयरपोर्ट के पास से 150 लोगों के अगवा किए जाने की खबर को तालिबान ने नकार दिया है. दरअसल कई अफगान मीडिया आउटलेट्स ने रिपोर्ट दी कि काबुल से निकासी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों का तालिबान द्वारा अपहरण किया गया है. इनमें भारतीय नागरिक भी बताए जा रहे हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वसीक ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है.