राष्ट्रीय झंडा लहराती भीड़ पर तालिबान ने बरसाईं गोलियां, 3 की मौत
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटिश शासन का अंत करने वाली 1919 की संधि की याद में कल तालिबान ने अफगानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया। अब उसके सामने सरकार संचालन, सशस्त्र विरोध, नकदी संकट और खाद्य संकट जैसी कई चुनौतियां हैं। तालिबान ने कहा, ये सौभाग्य की बात है कि हम ब्रिटेन से आजादी की वर्षगांठ मना रहे हैं। आजादी दिवस पर राष्ट्रीय झंडा लहराती भीड़ पर तालिबान ने गोलियां बरसाईं, 3 की मौत हुई।