तालिबान ने दिया पाकिस्तान को झटका, कहा- 'कश्मीर में हम नहीं देंगे दखल'
Image Credit: AFP
तालिबान के शीर्ष नेता अनस हक्कानी ने हक्कानी नेटवर्क के पाकिस्तान कनेक्शन, भारत के साथ उनके संबंधों और कश्मीर मुद्दे पर विस्तार से बात की। कश्मीर मसले पर पाकिस्तान के साथ आने को लेकर हक्कानी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'कश्मीर हमारे अधिकार क्षेत्र का हिस्सा नहीं है और हस्तक्षेप नीति के खिलाफ है।' हक्कानी बोले, 'हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।'