तालिबान ने की अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- महिलाओं को शरिया कानून के मुताबिक अधिकार देंगे
Image Credit: Newsbyte
तालिबान ने मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तालिबान ने अपना एक उदार चेहरा दिखाने की कोशिश की और महिलाओं को शरिया कानून के हिसाब से काम करने का अधिकार देने की बात कही। इसके अलावा उसके सांस्कृतिक ढांचे के अनुरूप मीडिया भी देश में काम कर सकेगा। तालिबान ने अन्य देशों को भी आश्वस्त किया है कि उन्हें अफगानिस्तान से कोई खतरा पैदा नहीं होगा।