पाकिस्तान ने जेल से रिहा किया तालिबान का नेता रहा मुल्ला मोहम्मद रसूल
Image Credit: Newsbyte
अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद पाकिस्तान ने अपनी जेल में बंद तालिबान के एक पूर्व नेता मुल्ला मोहम्मद रसूल को रिहा कर दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वो पांच साल से पाकिस्तान की जेल में बंद था। उसे अफगानिस्तान भेजा जा रहा है और खबर है कि वह फिर से तालिबान में शामिल हो सकता है। नेतृत्व को लेकर विवाद के बाद रसूल ने तालिबान से अलग होकर एक नया संगठन बना लिया था।