कंधार और हेरात में भारतीय दूतावास में ताला तोड़कर घुसे तालिबानी आतंकियों ने ली दफ्तरों की तलाशी
Image Credit: Amar Ujala
बुधवार को कंधार और हेरात में बंद भारतीय दूतावास में कुछ तालिबानी आतंकी घुसे। उन्होंने वहां कागजातों की छानबीन की। इसके बाद वे कुछ कागज और दूतावास की कारें अपने साथ लेकर चले गए। तालिबान अपने उस वादे के खिलाफ काम कर रहा है, जिसमें उसने किसी को नुकसान न पहुंचाने का आश्वासन दिया था। हेरात में तालिबानियों ने वाणिज्य दूतावास परिसर में प्रवेश किया और वाहनों को ले गए।