तालिबान बोला: कलाकार इस्लामी शरिया के अनुसार अपने पेशे का करें मूल्यांकन
Image Credit: Shortpedia
क्या तालिबान देश में कलाकारों को अपना काम जारी रखने देगा? इस सवाल के जवाब में तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान में कलाकारों का भाग्य इस्लामी कानून के अनुसार तय होगा। अगर गायक, फिल्म अभिनेता या फिल्मकार आदि अपने पेशे का इस्लामी शरिया कानूनों के अनुसार मूल्यांकन करेंगे तो उन्हें खुद ही यह पेशा बदलना पड़ जाएगा। इस मुश्किल वक्त में काफी कलाकार अफ़गानिस्तान छोड़ चुके हैं।