तालिबान बोला: भारत के खिलाफ नहीं उठाएंगे कदम, भारत का जबरन बनी सरकार को मान्यता देने से इंकार
Image Credit: Yahoo
तालिबानी प्रवक्ता मुहम्म्द सुहेल ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि तालिबान भारत द्वारा अफगानिस्तान के लोगों के लिए किए गए कामों की सराहना करता है। किसी भी देश के खिलाफ अफगानिस्तान की धरती का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी तरफ अफगानिस्तान में जबरन बनी सरकार को भारत समेत कई देश मान्यता न देने की बात कह चुके हैं। हालांकि चीन तालिबान को संभवत: मान्यता दे सकता है।