उदार बनने की बनावटी कोशिश कर रहा तालिबान, महिलाओं और बच्चों से की मारपीट
Image Credit: Shortpedia
उदारता दिखाने की बनावटी कोशिश कर रहे तालिबान का चेहरा शुरुआती दिनों में ही सामने आया। कल तालिबान ने बामियान में शिया हजारा नेता अब्दुल अली मजारी की प्रतिमा तोड़ी। देश की पहली महिला गवर्नर रहीं सलीमा मजारी को बंधक बनाया। तालिबान ने जलालाबाद में विरोध जताती भीड़ पर गोलियां बरसाकर तीन लोगों की हत्या की। काबुल एयरपोर्ट पर महिलाओं और बच्चों से मारपीट की गई और हवाई फायरिंग हुई।