पत्नी राजेश्वरी के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी, महावीर मंदिर का करेंगे दर्शन
Image Credit: Shortpedia
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजेश्वरी यादव के साथ बीती रात दिल्ली से पटना पहुंचे। इससे पहले लालू परिवार के करीबी माने जाने वाले भोला यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव और राजेश्वरी 14 जनवरी के बाद पटना आएंगे। पति-पत्नी सोमवार को महावीर मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर दोनों पटन देवी मंदिर में पूजा करने जाएंगे। इस बीच पटना में तेजस्वी की शादी के रिसप्शन की तैयारी है।