तेजस्वी यादव ने नल जल योजना को बताया 'नल धन योजना', कहा- नीतीश कुमार थक चुके हैं
Image Credit: Twitter
बिहार में नल जल योजना के तहत उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के रिश्तेदारों को ठेका देने का मामला अब तूल पकड़ लिया है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब थक चुके हैं, वे क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता करने को तैयार हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य की नल जल योजना 'नल धन योजना' बन गई है.