तेलंगाना के मुख्यमंत्री का उद्धव ठाकरे के साथ लंच, शरद पवार से भी मिलेंगे
Image Credit: Newsbyte
कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होने के संकेतों के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज मुंबई पहुंचे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ लंच किया। राव शाम को विपक्ष के सबसे अच्छे रणनीतिकार माने जाने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे। शहर में राव के स्वागत में पोस्टर भी लगाए गए हैं जिनमें उनके अलावा उद्धव, पवार और बाल ठाकरे की तस्वीरे भी हैं।