17 सितंबर को होगी जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक, महामारी के बाद पहली फिजिकल बैठक
Image Credit: Shortpedia
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में 17 सितंबर, 2021 को जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक होगी। महामारी के बाद से फिजिकल तौर पर होने वाली ये पहली बैठक है। बैठक में परिषद जीएसटी से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कॉमन इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल लॉन्च कर सकती है। इसके बाद जीएसटी पंजीकरण, कर भुगतान, रिटर्न भरने, गणना और आईजीएसटी सेटलमेंट का काम एक ही पोर्टल के जरिये हो सकेगा।