31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, 27 बैठकें होंगी
Image Credit: Shortpedia
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 6 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा, वहीं 13 मार्च को दूसरा भाग शुरू होगा। 31 जनवरी को ही आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी जानकारी दी।