केंद्र सरकार ने किया वैक्सीन नीति का बचाव, कहां- वितरण में असमानता की खबरें निराधार
Image Credit: shortpedia
केंद्र सरकार ने अपनी उदार वैक्सीन नीति का बचाव करते हुए वितरण में असमानता वाली खबरों को निराधार बताया है। सरकार ने कहा कि 1 मई से लागू हुई इस नीति के चलते सरकारी वैक्सीनेशन केंद्रों पर दबाव कम हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर वैक्सीन के बंटवारे में असमानता की खबरों निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मई में पारदर्शी तरीके से निजी अस्पतालों को वैक्सीन की 1.2 करोड़ खुराकें दी गई थी।