इतिहास का सबसे महंगा तलाक, दुबई के शासक देंगे छठवीं पूर्व पत्नी को 5,500 करोड़ रुपए
Image Credit: Palpal News Hub
ब्रिटेन की हाईकोर्ट ने एक फैसले में दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी पूर्व पत्नी को 55 करोड़ पाउंड यानी करीब 5500 करोड़ रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया। ब्रिटेन में यह अब तक का सबसे महंगा तलाक माना जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राशिद को अपनी छठवीं पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन को 25.15 करोड़ पाउंड का भुगतान करना होगा।