'यूक्रेन की प्रथम महिला बोलीं- हम झुकेंगे नहीं, हम उसे रोक रहे, जो कल आपके शहर में घुस सकता है'
Image Credit: Glamour
यूक्रेन की प्रथम महिला व राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने वैश्विक मीडिया को खुला पत्र लिखकर कहा कि, "हम उस ताकत को रोकने रहे हैं, जो कल आपके शहर में घुस सकती है। रूसी टैंक यूक्रेनी सीमा पार कर गए, विमानों ने हमारे हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, मिसाइल लांचरों ने शहरों को घेरा। यूक्रेनियों की सामूहिक हत्या जारी है, लेकिन यूक्रेन अपनी सीमाओं और पहचान की रक्षा करेगा। हम कभी नहीं झुकेंगे।"