पश्चिम बंगाल हिंसा पर जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, कहा- महिलाओं के खिलाफ हुए जघन्य अपराध
Image Credit: Newsbyte
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद भड़की हिंसा की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट गृह राज्य मंत्री श्री जी किशन रेड्डी को सौंप दी है। इसमें समिति ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध हुए हैं। इसके अलावा कई लोगों की हत्या भी हुई है। इस मामले में केंद्र ने राज्य सरकार से भी रिपोर्ट मांगी थी।