प्रियंका के बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं हुआ हैक: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Image Credit: Shortpedia
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर आरोप लगाया था कि उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया। मामले में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रारंभिक जांच करने के बाद कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। प्रियंका ने कहा था कि अखिलेश यादव तो फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, मेरे तो बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कराया जा रहा है।