इस देश के राष्ट्रपति को रेस्टोरेंट में नहीं मिली एंट्री, फुटपाथ पर खाना पड़ा पिज्जा
Image Credit: Newsbyte
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो इस वक्त संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए अमेरिका के दौरे पर गए हुए हैं. न्यूयॉर्क से राष्ट्रपति बोलसोनारो की न्यूयॉर्क के फुटपाथ पर पिज्जा खाते हुए फोटो सामने आई है. दरअसल ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने वैक्सीन नहीं लगवाई है इसीलिए उन्हें न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं मिली. इसी वजह से उन्हें अपने सहयोगियों के साथ फुटपाथ पर खड़े होकर पिज्जा खाना पड़ा.