सुप्रीम कोर्ट ने दिया सोशल मीडिया पर शिकायत डालने वालों पर कार्रवाई न करने का आदेश
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश में आई ऑक्सीजन और दवाइयों की किल्लत पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कई तीखे सवाल पूछे। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन, बेड, दवाओं आदि की पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। यदि ऐसा किया जाता है तो कोर्ट की अवमानना के तहत कार्रवाई की जाएगी।