लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का विधेयक लोकसभा में पास
Image Credit: Loksabha TV
केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2021 को लोकसभा में मंजूरी दे दी गई है। आपको बता दें कि, लोकसभा में मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोला जाएगा। इस विश्वविद्यालय का नाम सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि पहले लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया और अब वहां केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है।